दूसरी बार बच्ची को जन्म देने पर पत्नी पर कैंची से हमला

बनगांव थाना के कालूपुर की है घटना
बनगांव थाना के कालूपुर की है घटना
बनगांव. बनगांव थाना के कालूपुर में दूसरी बार कन्या संतान के जन्म से नाराज पति अरविंद मंडल ने पत्नी पूर्णिमा मंडल को कैंची से मारकर जख्मी कर दिया. आरोप है कि छोटी बच्ची को भी मारा पीटा गया. पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है. जानकारी के मुताबिक, कुछ साल पहले चारघाट की पूर्णिमा मंडल की शादी अरविंद से हुई. उनकी फिलहाल दो कन्या संतान हैं. महिला की शिकायत है कि पहली कन्या को जन्म देने के बाद से पति ने प्रताड़ित करना शुरू किया. दूसरी बार भी बेटी होने पर और अत्याचार और बढ़ गया. महिला का आरोप है कि उसका पति आये दिन शराब पीकर आता और उसे मारता-पीटता है. गुरुवार को उसके घर से मिले रुपये पति को नहीं देने पर पति ने उसे कैंची से जख्मी कर दिया. महिला ने घटना के बाद अपने पिता के घर पर ही रहने का फैसला किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










