912 दिनों से मुंह बंद करने में असमर्थ लड़की का हुआ इलाज
Updated at : 30 Jan 2026 3:12 AM (IST)
विज्ञापन

महानगर के सरकारी दंत अस्पताल के चिकित्सकों ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. उन्होंने 900 दिनों से अधिक समय से अपना मुंह बंद कर पाने में असमर्थ लड़की का सफलता पूर्वक उपचार किया है.
विज्ञापन
डॉ आर अहमद डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने हासिल की बड़ी कामयाबी
संवाददाता, कोलकातामहानगर के सरकारी दंत अस्पताल के चिकित्सकों ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. उन्होंने 900 दिनों से अधिक समय से अपना मुंह बंद कर पाने में असमर्थ लड़की का सफलता पूर्वक उपचार किया है. यह किसी चमत्कार से कम नहीं है. बच्ची एक दुर्लभ स्वप्रतिरक्षित तंत्रिका संबंधी विकार, एक्यूट डिससेमिनेटेड एन्सेफेलोमायलाइटिस (एडीइएम) से पीड़ित थी. यह बीमारी प्रतिरक्षा प्रणाली मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी को प्रभावित करती है. कोलकाता के डॉ आर अहमद डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल के चिकित्सकों ने एक लड़की का खुला मुंह बंद करने में सफलता हासिल की. उपचार से पहले कई अस्पतालों में इलाज के बाद भी लड़की की हालत में सुधार नहीं हुआ था. वह 912 दिनों से अपना मुंह बंद नहीं कर पा रही थी. उसकी परेशानी अब दूर हो गयी है. उसका मुंह अब बंद हो सकता है. डॉ आर अहमद डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल की ओर से गुरुवार को यह जानकारी दी गयी. डेंटल कॉलेज के एक अधिकारी ने बताया कि लड़की की उम्र करीब 10 साल है. यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें उसके जबड़े और चेहरे की मांसपेशियों को नियंत्रित करने वाली नसों को नुकसान पहुंचा. इस वजह से वह लगभग 912 दिनों से अपना मुंह बंद नहीं कर पा रही थी. उन्होंने बताया कि राज्य में और इसके बाहर कई अस्पतालों में उपचार के बावजूद उसकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ. इसके बाद लड़की को डॉ आर अहमद डेंटल कॉलेज एवं अस्पताल में लाया गया, जहां उपचार के बाद आखिरकार वह अपना मुंह बंद कर पाने में सक्षम हो गयी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




