बलागढ़ : आंगन में लगे गांजा के पौधे को किया नष्ट
उसने खेत में नहीं, बल्कि घर के आंगन में गांजा की फसल उगायी थी.
हुगली. उसने खेत में नहीं, बल्कि घर के आंगन में गांजा की फसल उगायी थी. सूचना मिलने पर हुगली ग्रामीण पुलिस की एक टीम ने बलागढ़ के नटागढ़ इलाके में छापा मारा और लगभग पांच लाख रुपये मूल्य के गांजा के पौधों को नष्ट कर दिया. कुछ दिन पहले ही बलागढ़ के ही चर कृष्ण बाटी में अवैध रूप से उगायी गयी गांजा की फसल को पुलिस ने नष्ट किया था. शनिवार को बलागढ़ ब्लॉक के सोमड़ा एक नंबर ग्राम पंचायत इलाके में पुलिस ने अभियान चलाया. नटागढ़ गांव में डीएसपी क्राइम अभिजीत सिन्हा के नेतृत्व में छापेमारी की गयी. इस दौरान बड़ी संख्या में गांजा के पौधे नष्ट किये गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए