खड़गपुर : कार और वैन की टक्कर में चार लोग घायल

हादसे में एक बच्चा समेत चार लोग घायल हो गये. चारों पूर्व मेदिनीपुर जिले के पटाशपुर इलाके के निवासी है.
खड़गपुर .पश्चिम मेदिनीपुर के नारायणगढ़ थाना के बांसगेड़िया इलाके में एक कार ने एक वैन में टक्कर मार दी, जिससे वैन सड़क किनारे झाड़ियों में पलट गयी. हादसे में एक बच्चा समेत चार लोग घायल हो गये. चारों पूर्व मेदिनीपुर जिले के पटाशपुर इलाके के निवासी है. वे कार से मेदिनीपुर एक चिकित्सक के पास जा रहे थे. दोनों वाहन, बेलदा से खड़गपुर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान कार का टायर फट गया, जिससे चालक का संतुलन बिगड़ गया और उसने सामने जा रही कार में टक्कर मार दी. घायल लोगों को बेलदा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




