नकली सोना गिरवी रखकर लोन लेने के मामले में चार गिरफ्तार
Author Akhilesh kumar singh
Updated:
विज्ञापन

जेबीपुर थाने की पुलिस ने नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
विज्ञापन
आरोपियों के पास से पिस्तौल भी बरामद
हावड़ा. जेबीपुर थाने की पुलिस ने नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों में शेख नसीरुद्दीन, शेख मुमताज, शेख आशादूल और शेख कॉफी शामिल हैं. पुलिस चारों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार, ये चारों हावड़ा और हुगली के अलग-अलग गहनों की दुकानों में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेते थे. इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपियों की शिनाख्त की और हुगली के जंगीपाड़ा से चारों को गिरफ्तार कर लिया. इनके पास से पुलिस ने पिस्तौल और नकली सोना बरामद किया गया. पुलिस जांच में जुटी है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










