सोना खरीदकर रुपये की जगह कागज का बंडल थमाने वाले चार अरेस्ट

Updated:
विज्ञापन

मध्य कोलकाता के जोड़ासांको थानाक्षेत्र में एक गहने की दुकान से सोना खरीदकर रुपये की जगह दुकानदार को बातों में फंसाकर कागज का बंडल थमाने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

कोलकाता. मध्य कोलकाता के जोड़ासांको थानाक्षेत्र में एक गहने की दुकान से सोना खरीदकर रुपये की जगह दुकानदार को बातों में फंसाकर कागज का बंडल थमाने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. घटना मध्य कोलकाता के जोड़ासांको थाना क्षेत्र की है. उन चारों को लालबाजार के खुफिया विभाग की टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार किया है. बैंकशाल कोर्ट में पेश करने पर सभी को 24 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया है. पुलिस को शिकायत में पीड़ित ने बताया कि सोना खरीदकर आरोपियों ने उन्हें रुपये का बंडल दिया, जिसमें आगे व पीछे असली रुपये थे, लेकिन बीच में सारे कागज के बंडल थे. इसकी जानकारी मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ जोड़ासांको थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी गयी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. चारों से पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola