बांग्लादेशियों का इलाज नहीं करने के डॉक्टर के फैसले पर भड़के फिरहाद

Updated:
विज्ञापन
बांग्लादेशियों का इलाज नहीं करने के डॉक्टर के फैसले पर भड़के फिरहाद

उन्होंने शनिवार को निगम में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि बांग्लादेश की घटना से हम भी मर्माहत हैं.

विज्ञापन

कहा – चिकित्सक का यह कदम मानवता के खिलाफकोलकाता. महानगर के एक निजी डॉक्टर द्वारा बांग्लादेशी मरीजों का इलाज नहीं करने के फैसले पर मंत्री व मेयर फिरहाद हकीम ने कड़ा एतराज जताया है. उन्होंने शनिवार को निगम में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि बांग्लादेश की घटना से हम भी मर्माहत हैं. लेकिन बांग्लादेश से यहां इलाज कराने आये मरीज की चिकित्सा नहीं करने का फैसला भी गलत है. ऐसा करना मानवता के खिलाफ है. डॉक्टर या मेडिकल सेंटर का कार्य धर्म से ऊपर होता है. चिकित्सक जाति, धर्म, रंग का भेदभाव किये बगैर मरीज का इलाज करते हैं. मेयर ने कहा कि बांग्लादेश में भारत के राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का हम पुरजोर विरोध करते हैं. राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान, हमारा सम्मान है. हमारे सम्मान को नष्ट करने वाले किसी भी व्यक्ति को हम माफ नहीं कर सकते. लेकिन यह केंद्र सरकार का मामला है. केंद्र सरकार जो निर्णय लेगी, हम उसे मानेंगे. बांग्लादेश में मंदिरों को तोड़े जाने के विषय में फिरहाद ने कहा कि पड़ोसी देश में जिस तरह से मानवाधिकारों का उल्लंघन हो रहा है, उससे हम चिंतित हैं. बता दें कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार, भारत के राष्ट्रीय ध्वज के अपमान से आहत स्त्री रोग व आइवीएफ विशेषज्ञ डॉ इंद्रनील साहा ने शुक्रवार को एलान किया था कि वह अब अपने चेंबर में बांग्लादेशी मरीजों का इलाज नहीं करेंगे. उन्होंने दूसरे चिकित्सकों से भी ऐसा कर��े का अनुरोध किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola