बैरकपुर में बंद तो बशीरहाट में जारी रही फेरी सेवा

Updated:
विज्ञापन

चक्रवाती तूफान ‘डाना’ के प्रभाव से हो रही बारिश के कारण बैरकपुर में शुक्रवार को भी फेरी सेवा बंद रही.

विज्ञापन

बैरकपुर. चक्रवाती तूफान ‘डाना’ के प्रभाव से हो रही बारिश के कारण बैरकपुर में शुक्रवार को भी फेरी सेवा बंद रही. वहीं दूसरी ओर बशीरहाट के छह ब्लॉक में बारिश के बावजूद भी फेरी सेवा बहाल रहीं. उत्तर 24 परगना के हिंगलगंज, संदेशखाली सहित छह ब्लॉक में ‘डाना’ के प्रभाव से सुबह से जारी बारिश के बीच नदी का जल स्तर भी बढ़ा है, फिर भी फेरी सेवा सामान्य रही. यात्रियों की संख्या कम के बावजूद भी फेरी सेवा जारी रही. रायमंगल नदी से हिंगलगंज, लेबूखाली के फेरीघाटों से फेरीसेवा जारी रही. वहीं, संदेशखाली के धामाखाली में छोट कलागाछी नदी फेरीघाट, वेतनी नदी फेरीघाट, बशीरहाट के इच्छामती नदी फेरीघाट सहित अन्य फेरीघाटों पर फेरी सेवा जारी रही. जबकि बैरकपुर शिल्पांचल में पानीहाटी फेरीघाट, खड़दह के श्याम सुंदर फेरीघाट समेत समस्त फेरीघाट से फेरी सेवा बंद रही.

शनिवार से बैरकपुर की फेरी सेवा चालू होने की संभावना है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola