पूरा नंबर नहीं देने का बताना होगा कारण

Author Shaurya Punj|Edited by Prabhat Khabar
Updated:
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की माध्यमिक की परीक्षा समाप्त हो गयी है और अब उत्तर पुस्तिकाओं का जांचने का काम चल रहा है, लेकिन बोर्ड ने परीक्षकों के लिए नया नियम जारी किया.

विज्ञापन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की माध्यमिक की परीक्षा समाप्त हो गयी है और अब उत्तर पुस्तिकाओं का जांचने का काम चल रहा है, लेकिन बोर्ड ने परीक्षकों के लिए नया नियम जारी किया. माध्यमिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन करने वाले परीक्षकों को किसी सवाल पर पूरा नंबर नहीं देने का कारण स्पष्ट करना होगा.

उत्तर पुस्तिका में लिखे उत्तर के आगे परीक्षकों को स्पष्ट रूप से लिखना होगा कि क्यों उन्होंने नंबर कम दिये हैं. यदि किसी प्रश्न का पूर्णांक तीन है और निरीक्षक ने परीक्षार्थी को दो नंबर दिये हैं, तो इसका कारण क्या है यह बात उक्त अंक के सामने लिखना होगा. बोर्ड की ओर से यह निर्देश माध्यमिक परीक्षा की कॉपी जांचने वाले परीक्षकों को भेज दिया गया है.

वहीं, इस संबंध में बोर्ड के अध्यक्ष कल्याणमय गंगोपाध्याय का कहना है कि कॉपी की जांच में किसी तरह का कोई गड़बड़ी न हो, इसीलिए यह निर्णय लिया गया है, क्योंकि उत्तर पुस्तिका की जांच में परीक्षकों द्वारा गलती किये जाने का हर वर्ष सैकड़ों शिकायतें आती हैं. विशेष रूप से किसी सवाल का सही जवाब देने पर भी नंबर क्यों कम दिये गये यह शिकायत सबसे अधिक होती है.

कई बार जब कॉपी की दोबारा जांच की जाती है, तो मूल्यांकन में परीक्षकों की लापरवाही सामने आती है और हर साल ऐसे शिकायतकर्ता परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ती जा रही है. गड़बड़ी दुरुस्त होने पर मेरिट लिस्ट में भी बदलाव करना पड़ता है. कई बार उत्तर पुस्तिका में नंबर जोड़ भी गलत हो जाता है, जिसे लेकर परीक्षार्थी के परिजन अदालत तक चले जाते हैं. इस बार बोर्ड उस गलती को दोहराना नहीं चाहता है, इसलिए मूल्यांकन करनेवाले शिक्षकों के लिए यह नया नियम बनाया गया है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola