ePaper

बुजुर्ग पर नाबालिग से छेड़खानी का आरोप

Updated at : 20 Nov 2024 1:16 AM (IST)
विज्ञापन
बुजुर्ग पर नाबालिग से छेड़खानी का आरोप

खड़दह थाना अंतर्गत सोदपुर के पानशीला स्थित एक अपार्टमेंट की लिफ्ट में नाबालिग से छेड़खानी का आरोप एक वृद्ध पर लगा है.

विज्ञापन

खड़दह थाना अंतर्गत सोदपुर के पानशीला इलाके की घटना

प्रतिनिधि, सोदपुर

खड़दह थाना अंतर्गत सोदपुर के पानशीला स्थित एक अपार्टमेंट की लिफ्ट में नाबालिग से छेड़खानी का आरोप एक वृद्ध पर लगा है. मंगलवार को घटना के खिलाफ अपार्टमेंट के लोगों ने परिसर में आरोपी के घर के सामने प्रदर्शन किया. जानकारी के मुताबिक, 62 वर्षीय वृद्ध ने सोमवार शाम लिफ्ट के अंदर नौ वर्षीय किशोरी से छेड़खानी की.

चौथी की छात्रा कोचिंग क्लास कर घर लौट रही थी. पड़ोसियों ने आरोप लगाया कि बुजुर्ग पड़ोसी ने लिफ्ट के अंदर नाबालिग को बार-बार गलत तरीके से छुआ. मामला तब प्रकाश में आया, जब नाबालिग ने अपने परिवार को इस बारे में बताया, जिसके बाद अपार्टमेंट के लोग क्रोधित हो गये और आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग पर प्रदर्शन शुरू कर दिया. स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा.

हालांकि, आरोपी का दावा किया कि उसे फंसाया गया है. उन्होंने केवल प्यार से बच्ची के प्रति अपना स्नेह दिखाने के लिए उसे छुआ था. हालांकि, पुलिस ने कहा कि उन्हें इस संबंध में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है. बैरकपुर कमिश्नरेट के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि अपार्टमेंट की लिफ्ट के अंदर एक नाबालिग के साथ कथित छेड़छाड़ को लेकर प्रदर्शन हुआ. लेकिन इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola