ePaper

एक हजार करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में इडी के ताबड़तोड़ छापे

Updated at : 03 Jan 2025 2:18 AM (IST)
विज्ञापन
एक हजार करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में इडी के ताबड़तोड़ छापे

इडी के अधिकारियों ने तमिलनाडु में एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की साइबर धोखाधड़ी के मामले की जांच के सिलसिले में गुरुवार को पश्चिम बंगाल में अलग-अलग जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

प्रवर्तन निदेशालय (इडी) के अधिकारियों ने तमिलनाडु में एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की साइबर धोखाधड़ी के मामले की जांच के सिलसिले में गुरुवार को पश्चिम बंगाल में अलग-अलग जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है. केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों के साथ सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ) के जवान भी थे. यह अभियान कोलकाता के बड़ाबाजार, पार्क स्ट्रीट, शेक्सपीयर सरणी, न्यू अलीपुर के अलावा उत्तर 24 परगना के सॉल्टलेक, लेकटाउन, बागुईहाटी व मुर्शिदाबाद के बड़ंचा में चलाया गया. छापेमारी के दौरान सॉल्टलेक से एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया गया है. सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय जांच एजेंसी के अभियान में कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल उपकरण व कुछ अन्य सामान भी बरामद किये गये हैं. हालांकि, इडी की ओर से फिलहाल कुछ भी बताने से इनकार किया गया है. खबर लिखे जाने तक इडी का अभियान जारी था.

गुरुवार सुबह इडी के अधिकारियों की एक टीम ने बड़ाबाजार स्थित एक आवासन में छापेमारी की. दूसरी ओर सॉल्टलेक स्थित वाहनों के एक गैरेज में भी अभियान चलाया गया. वहां से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया. इधर, बागुईहाटी के रघुनाथापुर इलाके में एक बहुमंजिली इमारत के फ्लैट में भी जांच के लिए अधिकारी पहुंचे. बताया जा रहा है कि तीसरी मंजिल पर मौजूद उक्त फ्लैट के मालिक सदानंद झा नामक एक व्यक्ति का हैं. फ्लैट में रहने वाले लोगों से मैराथन पूछताछ की गयी है. मुर्शिदाबाद के बड़ंचा इलाके में राही शेख नामक एक युवक के आवास पर छापा मारा गया.

वह मोबाइल पार्ट्स व लाॅटरी के कारोबार से जुड़ा है. इडी के अधिकारियों ने उससे व उसके परिजनों से भी पूछताछ की है.सूत्रों के अनुसार, मामले की जांच में कुछ लोगों के नाम का पता चला, जिसके बाद यह कार्रवाई की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola