सामने से हटाने को कहा, तो दुकान में ही घुसा दी गाड़ी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Oct 2024 1:01 AM
बारासात एक व्यक्ति ने दुकान के सामने टाटा सूमो खड़ी कर दी. दुकानदार ने जब सामने से गाड़ी हटाने को कहा, तो उसने दुकान में ही वाहन घुसा दिया
दुकान के पास खड़ा बुजुर्ग जख्मी, अस्पताल में भर्ती प्रतिनिधि, बारासात एक व्यक्ति ने दुकान के सामने टाटा सूमो खड़ी कर दी. दुकानदार ने जब सामने से गाड़ी हटाने को कहा, तो उसने दुकान में ही वाहन घुसा दिया. यह घटना बुधवार रात उत्तर 24 परगना के बारासात थाना अंतर्गत बारासात रिजेंट गारमेंट्स पार्क के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई. घटना में दुकान के पास खड़ा एक बुजुर्ग जख्मी हो गया. उसके दोनों पैर में गंभीर चोट लगी है. घायल को बारासात मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया है. हालांकि प्रभात खबर उक्त वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता. जानकारी के मुताबिक, रात 8.54 के आसपास उक्त दुकान के सामने एक टाटा सूमो आकर खड़ी हुई. दुकानदार ने चालक को गाड़ी दुकान के सामने से हटा कर पार्क करने को कहा. आरोप है कि यह सुनते ही चालक अपशब्द कहने लगा. उसने यह भी कहा कि वह डीएम दफ्तर में गाड़ी चलाता है. इसके बाद गाड़ी बैक कर तेज रफ्तार में दुकान में घुसा दिया. गाड़ी की चपेट में आने से एक बुजुर्ग जख्मी हो गया है. घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया. उधर, दुकानदार ने बारासात थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










