31 सीनियर डॉक्टरों को 20 लाख के बांड पोस्टिंग लौटाने का आदेश
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Dec 2024 11:20 PM
स्वास्थ्य भवन ने अधिसूचना जारी कर ऐसे चिकित्सकों को 20 लाख रुपये का बांड पोस्टिंग तुरंत लौटाने करने का निर्देश दिया है
कोलकाता. राज्य के 31 सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों पर गाज गिरने वाली है. बांड पोस्टिंग नियमों के तहत गांव के अस्पताल में जाने से मना करने वाले 31 डॉक्टरों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिह्नित किया गया है. स्वास्थ्य भवन ने अधिसूचना जारी कर ऐसे चिकित्सकों को 20 लाख रुपये का बांड पोस्टिंग तुरंत लौटाने करने का निर्देश दिया है. नोटिफिकेशन में उक्त सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों के नाम, वे किस कॉलेज में बॉन्ड पोस्टिंग पर हैं और किन-किन मेडिकल कॉलेजों से जुड़े हैं, इसकी जानकारी दी गयी है. साथ ही संबंधित मेडिकल कॉलेजों के सुपरिटेंडेंट कम वाइस प्रिंसिपल यानी एमएसवीपी को भी इसकी जानकारी दे दी गयी है. एक नजीर पेश करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह निर्णय लिया गया है, ताकि भविष्य में दूसरा कोई चिकित्सक ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने से मना ना करे. चिकित्सकों को यह निर्देश दिया गया है कि वे 20 लाख रुपये तुरंत स्वास्थ्य विभाग को लौटायें. इन डॉक्टरों को पहले भी दो बार चेतावनी दी गयी थी. इसके बाद भी वे सावधान नहीं हुए. जानकारी के अनुसार, बांकुड़ा मेडिकल कॉलेज, बर्दवान मेडिकल कॉलेज, उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज, पुरुलिया मेडिकल कॉलेज, कोलकाता मेडिकल कॉलेज, एनआरएस और आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के वरिष्ठ रेजिडेंट डॉक्टरों के नाम उक्त सूची में हैं. सरकारी अधिसूचना में यह स्पष्ट किया गया है कि उन्होंने किसी कारण से रोगी सेवाओं की उपेक्षा की है. इससे यह स्पष्ट हो गया कि जो सीनियर रेजिडेंट बांड पोस्टिंग पर हैं, वे क्या कर रहे हैं, कहां और कितने समय से बाहर काम कर रहे हैं, इस पर प्रशासन की नजर है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










