ePaper

सीमा सुरक्षा पर बंगाल व ओडिशा पुलिस की बैठक

Updated at : 21 Feb 2026 10:22 PM (IST)
विज्ञापन
सीमा सुरक्षा पर बंगाल व ओडिशा पुलिस की बैठक

विधानसभा चुनाव से पहले, प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाये रखने और राज्य के सीमा क्षेत्रों में अपराधों को रोकने के लिए कदम उठाये हैं. पश्चिम मेदिनीपुर के दांतन पुलिस थाने में पश्चिम बंगाल और ओडिशा पुलिस अधिकारियों के बीच महत्वपूर्ण समन्वय बैठक हुई.

विज्ञापन

खड़गपुर.

विधानसभा चुनाव से पहले, प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाये रखने और राज्य के सीमा क्षेत्रों में अपराधों को रोकने के लिए कदम उठाये हैं. पश्चिम मेदिनीपुर के दांतन पुलिस थाने में पश्चिम बंगाल और ओडिशा पुलिस अधिकारियों के बीच महत्वपूर्ण समन्वय बैठक हुई. बैठक में चुनाव की पूर्व संध्या पर अपराधियों की आवाजाही को नियंत्रित करने और अंतरराज्यीय सीमा पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाने पर चर्चा की गयी.

बैठक में दोनों राज्यों की सीमा पर प्रत्येक नाका केंद्र के सामने समान रूप से मिरर नाका या प्रतिकृति नाका प्वाइंट स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया. साथ ही दोनों राज्यों के बीच अंतरराज्यीय अपराधियों की जानकारी साझा करने पर भी सहमति बनी. नशीली दवाओं और अवैध शराब की तस्करी को रोकने के लिए नाका प्वाइंट पर कड़ी निगरानी रखने का निर्णय लिया गया. नाका प्वाइंट के परिनियोजन चार्ट साझा करके समन्वित जवाबी उपायों पर भी चर्चा की गयी. दातंन थाने में आयोजित बैठक में जलेश्वर के एसडीपीओ सहित उनके अधीनस्थ कई थाने के पुलिस अधिकारी उपस्थित थे.

पश्चिम बंगाल पुलिस की ओर से एसडीपीओ बेलदा रिपन बॉल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए. प्रशासन के अनुसार, यह समन्वय बैठक चुनाव के दौरान सीमावर्ती इलाकों में किसी अप्रिय घटना की संभावना को टालने के लिए की गयी है, ताकि अपराधी एक राज्य से दूसरे में भाग न सकें. दोनों राज्यों के पुलिस अधिकारियों ने एक-दूसरे को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है.

विज्ञापन
BIJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By BIJAY KUMAR

BIJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola