राजमार्ग पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग को लेकर प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

मालूम रहे कि पिछले दिनों ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस जिले में हो रही दुर्घटनाओं को लेकर चिंता जतायी थी.

विज्ञापन

हल्दिया. पूर्व मेदिनीपुर में राज्य और राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ने वाली सड़कों पर लगातार हो रही दुर्घटना और इन सड़कों पर स्पीड ब्रेकर नहीं होने से नाराज स्थानीय लोगों ने तमलुक में पथावरोध किया. मालूम रहे कि पिछले दिनों ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस जिले में हो रही दुर्घटनाओं को लेकर चिंता जतायी थी. उन्होंने दुर्घटना रोकने के लिए एहतियात कदम उठाने के लिए भी कहा था. हाल ही में तमलुक शहर में हल्दिया- मेचेदा स्टेट हाईवे से नेशनल हाईवे तक कई सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं. सोमवार को स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग पर लोगों ने पथावरोध किया. प्रदर्शनकारियों ने बताया कि आये दिन यहां दुर्घटनाएं हो रही हैं और लोगों की जान जा रही है. मौके पर पहुंची पुलिस से आश्वासन मिलने के बाद अवरोध खत्म हुआ.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola