दांतन : ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, छात्र की मौत

Updated:
विज्ञापन

पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत दांतन थाना के दाहाड़दा इलाके में एक ट्रैक्टर ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारी. हादसे में एक छात्र की मौत हो गयी.

विज्ञापन

खड़गपुर. पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत दांतन थाना के दाहाड़दा इलाके में एक ट्रैक्टर ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारी. हादसे में एक छात्र की मौत हो गयी. मृतक का नाम तूफान मंडल (19) बताया गया है. वह कोलकाता स्थित एक काॅलेज में प्रथम वर्ष का छात्र था. बताया जा रहा है कि वह अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से जा रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार दोनों लोग बुरी तरह से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola