जगद्धात्री पूजा को लेकर सीपी ने की बैठक

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रिसड़ा में जगद्धात्री पूजा को लेकर प्रशासनिक बैठक रिसड़ा के रवींद्र भवन में की गयी. अध्यक्षता चंदननगर के सीपी अमित पी जवालगी ने की

विज्ञापन

इलाके की 26 पूजा कमेटियों ने लिया हिस्सा

प्रतिनिधि, हुगली

रिसड़ा में जगद्धात्री पूजा को लेकर प्रशासनिक बैठक रिसड़ा के रवींद्र भवन में की गयी. अध्यक्षता चंदननगर के सीपी अमित पी जवालगी ने की. मौके पर डीसीपी श्रीरामपुर अर्णव विश्वास, रिसड़ा के सीआइ प्रबीर दत्ता, रिसड़ा थाना के प्रभारी संजय सरकार, सेवड़ाफूली जीआरपी के ओसी प्रद्युत घोष, आरपीएफ के सत्येंद्र सिंह, ओसी पूजा लाइसेंस, मृत्युंजय तिवारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी और दमकल, बिजली सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे. स्वागत भाषण अर्णव विश्वास ने दिया.

रिसड़ा के चेयरमैन विजय सागर मिश्रा ने जगद्धात्री पूजा के सुचारू आयोजन और पिछले वर्ष की समस्याओं के समाधान पर विस्तार से चर्चा की. प्रतिमा को 12 फीट रखने की अपील की गयी. थानेदार संजय सरकार ने बताया कि 26 पूजा कमेटियों ने हिस्सा लिया. बैठक में कमेटी के सचिव अभिजीत दास ने सभी 117 पूजा कमेटियों के प्रतिनिधियों का स्वागत किया. मौके पर वाइस चेयरमैन जाहिद हसन खान, मनोज गोस्वामी, शुभजीत सरकार, किशोर घोष, तापस सर्कल, कौशिक मुखर्जी, ऊषा देवी साह सहित अन्य पार्षद भी उपस्थित थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola