कांग्रेस उम्मीदवार को उपचुनाव में गड़बड़ी की आशंका

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

उत्तर 24 परगना जिले की नैहाटी विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार परेशनाथ सरकार ने चुनाव प्रचार के आखिरी चरण में और मतदान के दिन गड़बड़ी की आशंका जतायी है.

विज्ञापन

बैरकपुर. उत्तर 24 परगना जिले की नैहाटी विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार परेशनाथ सरकार ने चुनाव प्रचार के आखिरी चरण में और मतदान के दिन गड़बड़ी की आशंका जतायी है. उन्होंने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि चुनाव के नाम पर तमाशा बंद होना चाहिए. चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण होना चाहिए. मतगणना पारदर्शिता के साथ होनी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की मशीनरी पक्षपातपूर्ण है. ऑनलाइन व्यवस्था में सभा या जुलूस करने के लिए उन्हें उचित अनुमति नहीं मिल पा रही है. उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग उपचुनाव में निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध हो, ताकि मतदाता भी निर्भीक होकर मतदान में हिस्सा ले सकें. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर चुनाव आयोग ही पक्षपातपूर्ण रवैया अपनायेगा तो आमलोगों का विश्वास ही आयोग से उठ जायेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola