छात्र को पीटने के आरोप में कंप्यूटर प्रशिक्षक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

उत्तर 24 परगना के श्यामनगर में एक छात्र की आंख पर मारने के आरोप में कंप्यूटर प्रशिक्षक को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

बैरकपुर. उत्तर 24 परगना के श्यामनगर में एक छात्र की आंख पर मारने के आरोप में कंप्यूटर प्रशिक्षक को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी का नाम सुसामी बनर्जी है. बताया गया है कि उसकी आंख की रोशनी भी जा सकती है. गौरतलब है कि 12 वर्षीय पथिकृत दास सातवीं का छात्र है. वह श्यामनगर के 24 नंबर रेल गेट के पास एक कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर में कोचिंग लेने जाता था. आरोप है कि 14 नवंबर को बाल दिवस के दिन ट्रेनिंग सेंटर के एक कंप्यूटर प्रशिक्षक ने उसकी आंख पर मार दिया. इसके बाद परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गये, तो डॉक्टर ने उसे सर्जरी के लिए बेंगलुरु ले जाने को कहा. बताया गया है कि उसकी आंख की रोशनी भी जा सकती है. इसके बाद परिजनों ने आरोप के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola