ePaper

साॅल्टलेक में हुई सड़क दुर्घटना से सीएम नाराज

Updated at : 13 Nov 2024 12:54 AM (IST)
विज्ञापन
साॅल्टलेक में हुई सड़क दुर्घटना से सीएम नाराज

साथ ही मुख्यमंत्री ने परिवहन मंत्री को ओवरटेकिंग की घटनाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश देते हुए उच्च स्तरीय बैठक बुलाने को कहा.

विज्ञापन

परिवहन मंत्री को किया फोन कोलकाता. साॅल्टलेक इलाके में दो बसों के बीच ओवरटेकिंग को लेकर मंगलवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक छात्र की मौत की घटना से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी काफी नाराज हैं. घटना की जानकारी मिलने के बाद ही मुख्यमंत्री ने राज्य के परिवहन मंत्री स्नेहाशीष चक्रवर्ती व तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कुणाल घोष को फोन कर घटना के बारे में जानकारी ली. साथ ही मुख्यमंत्री ने परिवहन मंत्री को ओवरटेकिंग की घटनाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश देते हुए उच्च स्तरीय बैठक बुलाने को कहा. मुख्यमंत्री के निर्देश पर 14 नवंबर को बुलायी गयी उच्च स्तरीय बैठक : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर 14 नवंबर अर्थात गुरुवार को नगर उन्नयन भवन में उच्च स्तरीय बैठक बुलायी गयी है. उक्त बैठक में राज्य के शहरी विकास मंत्री व कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम, परिवहन मंत्री स्नेहाशीष चक्रवर्ती के साथ-साथ राज्य के डीजीपी, कोलकाता पुलिस आयुक्त, विधाननगर पुलिस आयुक्त के अलावा विभिन्न जिलों के पुलिस अधीक्षक उपस्थित रहेंगे. जानकारी के अनुसार, उक्त बैठक में निजी बस व मिनी बस मालिक संगठन के प्रतिनिधि व परिवहन विभाग के अधीनस्थ परिवहन कंपनियों के प्रतिनिधियों को भी बुलाया गया है. गौरतलब है कि मंगलवार की सुबह सॉल्टलेक में दो बसों के बीच आगे निकलने की होड़ के कारण हुई दुर्घटना में एक छात्र की मौत हो गयी. इससे पहले बेहला थाना क्षेत्र में भी इसी प्रकार की घटना हुई थी. वहीं, सोमवार को भी मुर्शिदाबाद जिले में हुई सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हुई है. इन सड़क दुर्घटनाओं पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जाहिर की है और इसे नियंत्रित करने के लिए रूपरेखा तैयार करने का निर्देश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola