हाड़ोवा : तृणमूल कांग्रेेस के दो गुटों में झड़प, तीन घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Jan 2025 12:38 AM
उत्तर 24 परगना के हाड़ोवा में पार्टी ऑफिस पर कब्जा को लेकर तृणमूल के दो गुटों में झड़प हो गयी, जिसमें तीन लोग घायल हो गये.
कोलकाता. उत्तर 24 परगना के हाड़ोवा में पार्टी ऑफिस पर कब्जा को लेकर तृणमूल के दो गुटों में झड़प हो गयी, जिसमें तीन लोग घायल हो गये. रविवार की शाम नये ब्लॉक तृणमूल अध्यक्ष सिराजुल इस्लाम जब पार्टी दफ्तर पहुंचे, तो उनके विरोधी गुटों ने हंगामा शुरू दिया. कार्यालय में टेबल, कुर्सी आदि फेंकना शुरू किया. जमकर तोड़फोड़ हुई. इस घटना में तीन कार्यकर्ता घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सिराजुल इस्लाम ने आरोप लगाया कि विरोधी गुट के लोगों ने हमला किया. पार्टी से सख्त कार्रवाई करने की मांग उठायी. बता दें कि दमकल मंत्री सुजीत बोस ने ब्लॉक अध्यक्ष पद पर सिराजुल इस्लाम को नियुक्त किया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










