ePaper

जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन का नागरिक सम्मेलन नौ को

Updated at : 31 Oct 2024 11:59 PM (IST)
विज्ञापन
जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन का नागरिक सम्मेलन नौ को

आरजी कर अस्पताल में दुष्कर्म और हत्या की शिकार प्रशिक्षु चिकित्सक को इंसाफ दिलाने के लिए जूनियर डॉक्टरों का एक खेमा मुखर हो गया है.

विज्ञापन

संवाददाता, कोलकाता

आरजी कर अस्पताल में दुष्कर्म और हत्या की शिकार प्रशिक्षु चिकित्सक को इंसाफ दिलाने के लिए जूनियर डॉक्टरों का एक खेमा मुखर हो गया है. जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन ने जल्द जांच खत्म करने और इंसाफ की मांग की है. इसके साथ ही सरकारी अस्पतालों में रोगी सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार की मांग को लेकर नौ नवंबर को एसोसिएशन ने एक नागरिक सम्मेलन बुलाया है. संस्था के सदस्यों ने बताया कि यह नागरिक सम्मेलन चिकित्सक की मृत्यु के तीन माह होने और उसे इंसाफ न मिलने के मुद्दे को लेकर आयोजित किया जायेगा.जूनियर डॉक्टर श्रीश चक्रवर्ती ने बताया कि नौ नवंबर को उत्तर कोलकाता में आरजी कर अस्पताल के पास स्थित एक थिएटर में नागरिक सम्मेलन बुलाया गया है. इस दिन सम्मेलन में कोलकाता समेत उत्तर बंगाल, मेदिनीपुर, बर्दवान के सभी मेडिकल कॉलेजों के जूनियर डॉक्टरों के अलावा राज्य के कई जाने-माने वरिष्ठ चिकित्सक शामिल होंगे.

इसमें समाज के विभिन्न व्यवसायों से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola