तालाब में डूबने से बच्चे की हुई मौत

Updated:
विज्ञापन

उत्तर 24 परगना के हाबरा थानांतर्गत पृथिबा ग्राम पंचायत क्षेत्र में खेलते-खेलते एक तालाब में गिरकर डूब जाने से एक छह वर्षीय मासूम की मौत हो गयी.

विज्ञापन

हाबरा थाना क्षेत्र की पृथिबा ग्राम पंचायत की घटना

बारासात. उत्तर 24 परगना के हाबरा थानांतर्गत पृथिबा ग्राम पंचायत क्षेत्र में खेलते-खेलते एक तालाब में गिरकर डूब जाने से एक छह वर्षीय मासूम की मौत हो गयी. मृतक का नाम रोहन मल्लिक बताया है. जानकारी के मुताबिक, सोमवार को वह अपने घर के सामने ही खेल रहा था. कुछ देर बाद जब बच्चे के परिजनों ने देखा कि बच्चा नहीं है, तो उसे खोजना शुरू किया. घटना की जानकारी पाकर पास-पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंचे और संदेह के आधार पर तालाब जाल डाल कर बच्चे को तलाशना शुरू किया, तो बच्चा अचेत अवस्था में तालाब में फंस गया. उसे तुरंत बाहन निकाल कर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola