ePaper

बीमा कंपनी के नाम लाखों की ठगी, दो गिरफ्तार

Updated at : 28 Sep 2024 1:57 AM (IST)
विज्ञापन
बीमा कंपनी के नाम लाखों की ठगी, दो गिरफ्तार

उत्तर 24 परगना के बारासात थाने की पुलिस ने बीमा कंपनी के पॉलिसी मेकर के नाम पर फर्जी अकाउंट बनाने और उसके जरिए साइबर क्राइम करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

बारासात थाना क्षेत्र की घटना

प्रतिनिधि, बारासात

उत्तर 24 परगना के बारासात थाने की पुलिस ने बीमा कंपनी के पॉलिसी मेकर के नाम पर फर्जी अकाउंट बनाने और उसके जरिए साइबर क्राइम करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके नाम प्रियंका कुंडू और अरिजीत दास हैं. दोनों बारासात के रहने वाले हैं. इनके खिलाफ बारासात के दक्षिण पाड़ा निवासी संजय पाल ने शिकायत दर्ज करायी थी. पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उससे बीमा के नाम पर पहले बैंक में खाता खुलवाया और प्रति माह दो हजार रुपये देने की बात कही. उससे कहा गया कि हर महीने पांच लाख रुपये का ट्रांजेक्शन होगा. लेकिन कुछ दिनों बाद उन्होंने देखा कि पांच लाख रुपये के कई ट्रांजेक्शन हुए. जब उसने और पैसों की मांग की, तो उनका फोन नंबर बैंक खाते से हटाकर दूसरा नंबर दे दिया गया. बैंक से संजय का फोन नंबर हटाते ही उन्हें खाता बंद करने को कहा गया, लेकिन जब संजय को पूरे मामले पर शक हुआ तो उन्होंने इसकी शिकायत बारासात थाने में की. पुलिस के मुताबिक इस गिरोह ने बीमा के नाम पर कई अन्य लोगों से ठगी की है. इस घटना में कई अन्य लोग भी शामिल हैं. पुलिस गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola