गंगा कटाव का निरीक्षण करने गुप्तिपाड़ा पहुंची केंद्रीय टीम

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Jan 2025 1:17 AM

विज्ञापन

बलागढ़ ब्लॉक में गंगा कटाव का जायजा लेने के लिए केंद्रीय गंगा बाढ़ नियंत्रण आयोग की तीन सदस्यीय टीम सोमवार को गुप्तिपाड़ा पहुंची.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हुगली.

बलागढ़ ब्लॉक में गंगा कटाव का जायजा लेने के लिए केंद्रीय गंगा बाढ़ नियंत्रण आयोग की तीन सदस्यीय टीम सोमवार को गुप्तिपाड़ा पहुंची. टीम ने इलाके का निरीक्षण किया और जल्द रिपोर्ट तैयार करने की बात कही. गुप्तिपाड़ा फेरी घाट के पास स्थित स्वास्थ्य केंद्र में हुई बैठक में हुगली की सांसद रचना बनर्जी, चुंचुड़ा की एसडीओ स्मिता सान्याल शुक्ला, बलागढ़ की बीडीओ सुपर्णा विश्वास, जिला परिषद, पंचायत समिति और ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि मौजूद रहे.

सांसद ने कहा कि गंगा कटाव बलागढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे हुगली जिले के लिए एक बड़ी समस्या बन चुका है. गुप्तिपाड़ा, बलागढ़, जिराट, भवानीपुर, मिलनगढ़, चरकृष्णबटी और खयरामारी जैसे इलाकों में कटाव से घर, कृषि भूमि, स्कूल और सड़कें हुगली नदी में समा चुकी हैं.

जीएफसीसी के डिप्टी डायरेक्टर रंजीत कुमार, असिस्टेंट डायरेक्टर दीपक कुमार और असिस्टेंट डायरेक्टर रोशन कुमार पटना से पहुंचे और स्टीमर से प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया. रंजीत कुमार ने कहा कि सांसद ने लोकसभा में इस मुद्दे को उठाया था और हमारे चेयरमैन के निर्देश पर हम यहां स्थिति का आकलन कर रहे हैं. स्थानीय लोगों से बातचीत कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जायेगी. उधर, राज्य सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने कहा कि कटाव रोकने के लिए एक बड़े स्तर पर योजना बनानी होगी और जल्द ही इसका समाधान निकाला जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola