लेक थाने की कार्रवाई पर कैंसर पीड़ित ने हाइकोर्ट में दायर की याचिका

लेक थाने की पुलिस की कार्रवाई पर कैंसर पीड़ित 80 वर्षीय मकान मालिक ने हाइकोर्ट में याचिका दायर की है.
कोलकाता. लेक थाने की पुलिस की कार्रवाई पर कैंसर पीड़ित 80 वर्षीय मकान मालिक ने हाइकोर्ट में याचिका दायर की है. शुक्रवार को न्यायाधीश तीर्थंकर घोष ने मामला दायर करने की इजाजत दे दी. सोमवार को इस मामले की सुनवाई होगी. जानकारी के अनुसार, किरायेदार और मकान मालिक के बीच विवाद होने पर लेक थाने की पुलिस ने किरायेदार का पक्ष लेते हुए मकान मालिक को एक लाख 20 हजार रुपये देने का फरमान सुना दिया. आरोप है कि किरायेदार को रकम नहीं देने पर पुलिस ने मकान मालिक को नोटिस थमा दिया और गुरुवार को थाने में हाजिर होने के लिए कहा. मकान मालिक को एंबुलेंस से थाना आना पड़ा. पुलिस ने मकान मालिक को फिर 17 दिसंबर को थाने में आने के लिए कह दिया. पुलिस की इस रवैये के खिलाफ पीड़ित ने हाइकोर्ट में याचिका दायर की, जिसे कोर्ट ने अनुमति दे दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




