युवती से दुष्कर्म का आरोप, व्यवसायी अरेस्ट
वाटगंज महिला थाने की पुलिस ने एक युवती से दुष्कर्म के आरोप में एक व्यवसायी को गिरफ्तार किया है
कोलकाता. वाटगंज महिला थाने की पुलिस ने एक युवती से दुष्कर्म के आरोप में एक व्यवसायी को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम सुमित अग्रवाल हरलालका बताया गया है. वह हावड़ा का निवासी है. पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पिता की ओर से घटना की शिकायत थाने में करायी गयी थी. शिकायत में आरोप लगाया गया कि गत 26 जुलाई को आरोपी ने आकरा रोड स्थित अपनी दुकान में युवती से दुष्कर्म किया. साथ ही व्यवसायी पर यह भी आरोप है कि उसने पीड़िता को घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी. शिकायत दर्ज होने के बाद पीड़िता की मेडिकल जांच करायी गयी. साथ ही गत मंगलवार की रात को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए