ePaper

घरेलू विवाद में जीजा ने दांत से साले का अंडकोष काटा

Updated at : 18 Dec 2024 1:05 AM (IST)
विज्ञापन
घरेलू विवाद में जीजा ने दांत से साले का अंडकोष काटा

दक्षिण 24 परगना के घुटियारी शरीफ स्थित माकालतला गांव में एक युवक ने अपने साले का अंडकोष दांतों से काट लिया.

विज्ञापन

दक्षिण 24 परगना के घुटियारी शरीफ इलाके की घटना संवाददाता, कोलकाता दक्षिण 24 परगना के घुटियारी शरीफ स्थित माकालतला गांव में एक युवक ने अपने साले का अंडकोष दांतों से काट लिया. जख्मी साले को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसका नाम रबीन मंडल है. यह घटना मंगलवार की है. सूत्रों के अनुसार, रबीन माकालतला इलाके का निवासी है. उसी इलाके में उसका जीजा मुन्ना साव भी रहता है. साव बेरोजगार है और प्राय: उसका अपनी पत्नी के साथ विवाद होते रहता है. इसी विवाद को सुलझाने के लिए रबीन अपने जीजा के घर पहुंचा था. आरोप है कि मुन्ना ने अचानक रबीन पर हमला कर दिया और अपने दांतों से उसके अंडकोष को काट लिया. घटना के बाद वहां से फरार हो गया. स्थानीय लोग रक्तरंजित हालत में रबीन को कैनिंग महकमा अस्पताल ले गये, जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना की शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज करायी गयी है. पीड़ित का कहना है कि इसके पहले भी उसका जीजा उसपर हमला कर चुका है. कैनिंग के एसडीपीओ राम कुमार मंडल ने कहा कि पुलिस को शिकायत मिली है. जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola