जादवपुर यूनिवर्सिटी के हॉस्टलों के बाहर छात्रों के पूरे विवरण के साथ लगाया जा रहा बोर्ड

Published by : GANESH MAHTO Updated At : 06 Dec 2025 11:48 PM

विज्ञापन

विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि ये बोर्ड इसी महीने लगा दिये जायेंगे, ताकि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सके.

विज्ञापन

कोलकाता. जादवपुर यूनिवर्सिटी (जेयू) में हॉस्टलों, विशेषकर मेन हॉस्टल में बिना अनुमति रहने वाले लोगों की बढ़ती समस्या को रोकने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है. यूनिवर्सिटी प्रशासन ने निर्णय लिया है कि प्रत्येक हॉस्टल के बाहर एक बोर्ड लगाया जायेगा, जिसमें हर कमरे का विवरण, रहने वाले छात्रों के नाम और उनके संपर्क नंबर दर्ज होंगे. इसका उद्देश्य हॉस्टल में रहने वाले छात्रों की पहचान स्पष्ट करना और बाहरी व्यक्तियों पर नियंत्रण बढ़ाना है. विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि ये बोर्ड इसी महीने लगा दिये जायेंगे, ताकि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सके. इस बीच गवर्नर व चांसलर सीवी आनंद बोस ने भी विश्वविद्यालय को पत्र लिखकर बिना अनुमति हॉस्टल में रहने वाले लोगों की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है.एक शिक्षक ने कहा कि मेन हॉस्टल में बाहरी लोगों की संख्या पहले की तुलना में थोड़ी कम हुई है, लेकिन समस्या अब भी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है. हाल ही में दो कमरों में बिना अनुमति रहने वालों का पता चला था. स्थिति को नियंत्रित करने और क्रॉस-वेरिफिकेशन को आसान बनाने के लिए प्रत्येक हॉस्टल के पास विवरण बोर्ड लगाने की तैयारी चल रही है. कुछ हॉस्टल सुपर ने शिकायत की कि कई छात्र बिना अनुमति मेहमानों को रोक लेते हैं. ऐसे मामलों में पहले चेतावनी दी जायेगी और नियम तोड़ने की पुनरावृत्ति होने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. प्रोफेसरों ने मेन हॉस्टल में स्थायी सुरक्षा गार्ड की कमी को भी बड़ी समस्या बताया.

वर्तमान में गार्ड रोस्टर बेसिस पर तैनात होते हैं, जिससे वे बोर्डर्स और नॉन-बोर्डर्स के बीच सही अंतर नहीं कर पाते.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola