भाजपा विधायक की गाड़ी में तोड़फोड़

Updated:
विज्ञापन

गुरुवार रात भाजपा विधायक अंबिका राय की गाड़ी में तोड़फोड़ की गयी. घटना का आरोप भाजपा युवा मोर्चा पर लगा है.

विज्ञापन

कल्याणी. गुरुवार रात भाजपा विधायक अंबिका राय की गाड़ी में तोड़फोड़ की गयी. घटना का आरोप भाजपा युवा मोर्चा पर लगा है. बताया जा रहा है कि घटना भाजपा के ही दो गुटों में संघर्ष को लेकर हुई. जानकारी के अनुसार, कल्याणी एम्स में अस्थायी कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर विधायक का स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं से विवाद चल रहा था. बताया जा रहा है कि मामले को लेकर हाल ही में विधायक के समर्थकों ने सेंट्रल पार्क के श्यामा प्रसाद भवन पार्टी कार्यालय में युवा मोर्चा अध्यक्ष की पिटाई कर दी थी. गुरुवार रात जब विधायक अंबिका राय विधायक कार्यालय पहुंचे, तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया और विरोध करने लगे. इसके बाद उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी.

पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola