ePaper

चेयरमैन के इस्तीफे की मांग पर भाजपा ने किया प्रदर्शन

Updated at : 28 Dec 2024 1:03 AM (IST)
विज्ञापन
चेयरमैन के इस्तीफे की मांग पर भाजपा ने किया प्रदर्शन

भाजपा कार्यकर्ताओं को विवादित टिप्पणी करने के विरोध में शुक्रवार टीटागढ़ नगरपालिका के सामने विरोध प्रदर्शन किया और चेयरमैन के इस्तीफे की मांग की.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बैरकपुर भाजपा कार्यकर्ताओं को विवादित टिप्पणी करने के विरोध में शुक्रवार टीटागढ़ नगरपालिका के सामने विरोध प्रदर्शन किया और चेयरमैन के इस्तीफे की मांग की. प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा नेता कौस्तब बागची ने किया. उनके साथ विशाल जयसवाल, बैरकपुर तीन के मंडल अध्यक्ष धर्मपाल प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे. कौस्तुव बागची ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के बारे में गलत बोलने के लिए चेयरमैन को इस्तीफा दे देना चाहिए. हालांकि चेयरमैन के पास कोई पावर नहीं है. इसका संचालन सांसद पार्थ भौमिक और विधायक राज चक्रवर्ती ही करते हैं, इसलिए उनके राजनीतिक अभिभावकों से माफी की मांग करता हूं. यदि वे माफ़ी नहीं मांगते हैं, तो वे इससे राजनीतिक रूप से निबटेंगे. बता दें कि ‘टीटागढ़ की आवाज’ नामक फेसबुक आइडी पर कई दिनों से टीटागढ़ नगरपालिका और चेयरमैन के खिलाफ विवादित टिप्पणी की जा रही है. इस संबंध में 24 दिसंबर को टीटागढ़ नगरपालिका के चेयरमैन कमलेश साव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया था कि भाजपा के कुछ लोग तृणमूल में शामिल होकर पालिका को बदनाम कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola