मेदिनीपुर से भाजपा प्रार्थी शुभोजित राय ने दाखिल किया नामांकन

Updated:
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा उम्मीदवार ने सबसे पहले मेदिनीपुर के बट्टतला इलाके में मौजूद काली मंदिर में पूजा-अर्चना की.

विज्ञापन

खड़गपुर. मेदिनीपुर विधानसभा क्षेत्र में होनेवाले उपचुनाव के लिए बुधवार को भाजपा उम्मीदवार शुभोजित राय ने भाजपा नेता व पूर्व सांसद दिलीप घोष, सौमेंदु अधिकारी की मौजूदगी में मेदिनीपुर महकमा शासक कार्यालय में जाकर मेदिनीपुर महकमा शासक व चुनाव अधिकारी मधुमिता मुखर्जी को सौपा. इस दौरान भाजपा उम्मीदवार ने सबसे पहले मेदिनीपुर के बट्टतला इलाके में मौजूद काली मंदिर में पूजा-अर्चना की. उसके बाद भाजपा कर्मियों ने जुलूस निकाला. जुलूस में एक खुली जीप में भाजपा उम्मीदवार शुभोजित राय, दिलीप घोष और सौमेंदु अधिकारी सवार होकर लोगों का आशीर्वाद लेते हुए महकमा शासक कार्यालय पहुंचे और नामांकन पत्र दाखिला किया. मेदिनीपुर के भाजपा उम्मीदवार शुभोजित राय ने कहा कि मेदिनीपुर नगरपालिका सहित कई प्रशासनिक कामों में घोटाला हुआ है. मेदिनीपुर की जनता भाजपा के साथ है, इसलिए उनकी जीत लगभग तय है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola