हादसे में बाइक चालक जख्मी, लोगों ने किया जाम

Updated:
विज्ञापन

इलाके के लोगों का कहना है कि मोटरसाइकिल चालक सिग्नल पर खडे़ होकर लाल बत्ती के हरे होने का इंतजार कर रहा था.

विज्ञापन

खड़गपुर. पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत घाटाल थाना क्षेत्र के काॅलेज मोड़ इलाके में एक डंपर ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, जिससे मोटरसाइकिल चालक जख्मी हो गया. दुर्घटना के बाद इलाके के लोगों ने डंपर को रोक कर उसके सामने विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दिया. इलाके के लोगों का कहना है कि मोटरसाइकिल चालक सिग्नल पर खडे़ होकर लाल बत्ती के हरे होने का इंतजार कर रहा था. इस दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे डंपर ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस इलाके में पहुंच कर परिस्थिति को सामान्य किया. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola