मालवाहक से टकरायी बाइक, दो युवकों की मौत

Updated:
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक से पेट्रोल भरवाने जा रहे थे.

विज्ञापन

हावड़ा. रविवार रात हावड़ा के उलबेड़िया में एक भीषण सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गयी. मृतकों की पहचान शेख साइन (23) और शेख आशिक (23) के रूप में हुई है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों युवक हेलमेट नहीं पहने हुए थे. यह हादसा रविवार रात करीब नौ बजे राजापुर थाना क्षेत्र के घोषाल चौक के पास हुआ. बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक से पेट्रोल भरवाने जा रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रही मालवाहक गाड़ी से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गये.हादसे को देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत राजापुर पुलिस स्टेशन को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पहले एक नर्सिंग होम ले जाया गया. हालत गंभीर होने पर दोनों को उलबेड़िया मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. शेख साइन एक ऑनलाइन डिलिवरी कंपनी में काम करता था, जबकि शेख आशिक का घर चकबेनेका इलाके में है.

विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola