भूपतिनगर : देह व्यवसाय के आरोप में तीन अरेस्ट

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार महिला पर आरोप है कि वह देह व्यवसाय में एजेंट की भूमिका निभाती थी.

विज्ञापन

हल्दिया. भूपतिनगर थाना क्षेत्र के बाजकुल बाजार इलाके में एक किराये के मकान में देह व्यवसाय चलाने के आरोप में पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में से दो के नाम शिव शंकर जाना व कृष्ण प्रसाद दास हैं, जो खेजुरी थाना क्षेत्र के दक्षिण कलमदान इलाके के निवासी हैं. गिरफ्तार महिला पर आरोप है कि वह देह व्यवसाय में एजेंट की भूमिका निभाती थी. सूत्रों के अनुसार, किराये के मकान में लोगों की काफी आवाजाही थी, जिससे स्थानीय लोगों को संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस को जानकारी दी. जानकारी पाकर बुधवार शाम को पुलिस ने उक्त मकान में छापेमारी की, तब वहां देह व्यवसाय होने की बात पता चली. भूपतिनगर थाना के प्रभारी मोहम्मद महिउद्दीन ने बताया कि मकान मालिक फरार है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है. तीनों आरोपियों को गुरुवार को कांथी महकमा अदालत में पेश किया गया, जहां से गिरफ्तार महिला को पुलिस हिरासत में रखे जाने का निर्देश दिया गया, जबकि अन्य दो लोगों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola