भाटपाड़ा : लॉकअप में बंद युवक ने की खुदकुशी की कोशिश

Updated:
विज्ञापन

भाटपाड़ा थाना के लॉकअप में एक युवक के खुदकुशी करने की कोशिश की. हालांकि इस मामले में पुलिस ने आधिकारिक तौर पर स्पष्ट कुछ भी कहने से इंकार किया है.

विज्ञापन

बैरकपुर. भाटपाड़ा थाना के लॉकअप में एक युवक के खुदकुशी करने की कोशिश की. हालांकि इस मामले में पुलिस ने आधिकारिक तौर पर स्पष्ट कुछ भी कहने से इंकार किया है. सूत्रों के अनुसार, जख्मी युवक का नाम प्रेम कुमार साव है. उसके गले पर किसी धारदार वस्तु से वार के निशान पाये गये हैं. उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है. मालूम हो कि 22 जनवरी को ही भाटपाड़ा के रामनगर कॉलोनी के 28 नंबर रेलगेट के पास से प्रेम कुमार साव को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया था. कोर्ट के आदेश पर उसे पुलिस हिरासत में रखा गया है. उसे गुरुवार को पुन: बैरकपुर कोर्ट में पेश किया जाना था, लेकिन इससे पहले बुधवार को यह चौंकाने वाली घटना सामने आयी. सूत्रों के मुताबिक, शौचालय जाने के बहाने प्रेम कुमार साव ने किसी धारदार वस्तु से अपने गले पर वार कर खुदकुशी की कोशिश की.

बताया जा रहा है कि किसी टूटे शीशे के बोतल से गले पर वार किया है. घटना के बाद पुलिस हिरासत में बंद आरोपियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है कि कैसे और किस चीज से खुदकुशी की कोशिश की. फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola