Bengal Weather Update : कोलकाता समेत जिलों में गिरने लगा है पारा, बढ़ सकती है ठंड
Published by : Shinki Singh Updated At : 13 Nov 2024 4:58 PM
Bengal Weather Update : अगले 4 से 5 दिनों में तापमान में और गिरावट आ सकती है. खासकर पश्चिमी जिलों में भरपूर सर्दी का अहसास होगा.
Bengal Weather Update : पश्चिम बंगाल में मंगलवार की तुलना में बुधवार की सुबह से तापमान में थोड़ा बदलाव आया है. मौसम विभाग ने कहा कि अगले 24 घंटों में पारे में कुछ और गिरावट दर्ज की जा सकती है. उत्तरी पहाड़ी जिलों के साथ-साथ गंगीय दक्षिण बंगाल में भी रात के तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है. शुक्रवार से बंगाल में सर्दी जैसा अहसास होने वाला है.
तापमान में और गिरावट की संभावना
अगले 4 से 5 दिनों में तापमान में और गिरावट आ सकती है. खासकर पश्चिमी जिलों में भरपूर सर्दी का अहसास होगा.अन्य जिलों में तापमान धीरे-धीरे गिरेगा लेकिन सर्दी की आहट तुरंत महसूस नहीं होगी. आज बुधवार को कोलकाता में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस है. न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस है.
Also Read : West Bengal News : बड़ो मां मंदिर दर्शनार्थियों के लिए बंद, फिर कैसे तृणमूल प्रार्थी को मिली पूजा की अनुमति
कोलकाता का तापमान
बुधवार को पूरे दिन कोलकाता में आसमान साफ रहा. रात के समय तापमान में थोड़ी गिरावट हो सकती है. मंगलवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक था. उसकी तुलना में बुधवार को शहर का न्यूनतम तापमान थोड़ा कम होगा. न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जो सामान्य से 1.2 डिग्री ज्यादा है. अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम है.
Also Read : WB BY-Election : वोट देंगे तो मिलेगा ‘तोहफा’, कौन दे रहा है जानें यहां
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










