बंगाल मौसम : दक्षिण में गर्मी से राहत के आसार नहीं तो उत्तर में भारी बारिश का अलर्ट
Published by : Ashish Jha Updated At : 23 May 2026 9:10 AM
बंगाल मौसम
Bengal Weather : मौसम विभाग ने बताया कि अगले सोमवार तक कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हुई तो इससे गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है.
मुख्य बातें
Bengal Weather : कोलकाता. कोलकाता के लोग गर्मी की तपिश में हांफ रहे हैं. बारिश का कहीं नामो-निशान नहीं है. चिलचिलाती धूप में सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया है. सबके मन में एक ही सवाल है, बारिश कब होगी? अलीपुर मौसम विभाग ने इस बारे में ज़्यादा उम्मीद नहीं दे पा रहा है. मौसम विभाग ने कहा कि कोलकाता में अभी आंधी-तूफान व बारिश की कोई संभावना नहीं है. कभी-कभी एक-दो जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. लेकिन उससे गर्मी कम नहीं होगी. कोलकाता में उम्मीद न भी हो तो भी दक्षिण बंगाल के दूसरे जिले भींग सकते हैं. उत्तर बंगाल में प्री-मानसून की वजह से भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है.
कोलकाता के मौसम में कोई बदलाव नहीं
मौसम विभाग ने कहा कि कोलकाता के अलावा हुगली और हावड़ा में अलग से कोई चेतावनी नहीं है. हालांकि, दक्षिण बंगाल में दूसरी जगहों पर आंधी-तूफान आ सकता है. दक्षिण बंगाल में जिस तरह की गर्मी पड़ रही है, इसे फिलहाल मौसम विभाग लू नहीं कह रहा है. तापमान सामान्य से कुछ ज्यादा है, लेकिन आद्रता के कारण उमस अधिक है. मौसम विभाग ने बताया कि अगले सोमवार तक कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हुई तो इससे गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है.
पहाड़ी इलाकों में भू-स्खलन का खतरा
उत्तर बंगाल के अलीपुरदुआर, जलपाईगुड़ी व दार्जिलिंग में रविवार तक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. उत्तर बंगाल के अन्य जिलों में भी भारी बारिश होगी. भारी बारिश के कारण निचले हिस्से में बाढ़ व पहाड़ी इलाकों में भू-स्खलन का खतरा रहेगा. वहीं दक्षिण बंगाल में मंगलवार तक गर्मी का कहर कम होने के आसार नहीं है. बांकुड़ा, पुरुलिया, पूर्व मेदिनीपुर, झारग्राम, बीरभूम और पश्चिम बर्धमान में गर्मी और बेचैनी बेकाबू रहेगी. शुक्रवार सुबह कोलकाता में न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 2.9 डिग्री ज़्यादा था. अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री ज़्यादा था.
दिन भर पसीने से तर-बतर रहेगा आम आदमी
कोलकाता समेत दूसरे ज़िलों में ज़्यादा उमस की वजह से आम आदमी दिन भर पसीने से तर-बतर रहेगा. हालांकि कई जिलों में कालबैसाखी की चेतावनी भी है. हालांकि मौसम विभाग ने यह साफ कर दिया है कि धूल भरी कालबैसाखी से कुछ समय के लिए पारा कम हो सकता है, लेकिन अगले सोमवार और मंगलवार तक मौसम में लंबे समय तक राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है. कई जिलों में गुरुवार तक छिटपुट बारिश के आसार रहेंगे. उत्तर व दक्षिण 24 परगना में अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन बुधवार और गुरुवार को गरज और बिजली के साथ बारिश हो सकती है.
पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बंगाल की खाड़ी से बन रहा बड़ी मात्रा में वाष्प
मौसम विभाग ने बताया कि एक पूर्व-पश्चिम अक्ष रेखा उत्तर प्रदेश से मणिपुर तक फैली हुई है. यह बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्सों और उत्तरी बांग्लादेश के ऊपर से गया है. इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश से ओडिशा के दक्षिणी तट तक एक और अक्ष रेखा है. यह झारखंड और छत्तीसगढ़ के ऊपर से गया है. गंगीय पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के ऊपर जो चक्रवात था, वह अब दक्षिणी बांग्लादेश के ऊपर है. इस वजह से बंगाल की खाड़ी से बड़ी मात्रा में पानी का वाष्प जमीन पर आ रहा है. इसलिए पूरे उत्तर बंगाल और दक्षिण के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश के लिए हालात अनुकूल हैं.
Also Read: बंगाल मौसम: दक्षिण बंगाल में आग उगल रहा सूरज, उत्तर बंगाल के 5 ज़िलों में भारी बारिश का अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Jha
डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










