मालदा में पूर्व विधायक की कार से पिस्तौल बरामद, चालक समेत छह लोग गिरफ्तार

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bengal Election: नाका चेकिंग के दौरान कार्रवाई करते हुए बंगाल पुलिस ने कार से हथियार बरामद किया. सभी आरोपी पूर्व विधायक के करीबी रिश्तेदार बताये जा रहे हैं.

विज्ञापन

Bengal Election: कोलकाता. बंगाल विधानसभा चुनाव में कालाधन और हिंसा का इतिहास रहा है. चुनाव आयोग इस बार इसके रोकथाम के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी कर चुका है. मतदान से पहले सुरक्षा सख्त होने के बावजूद बंगाल में हथियार और पैसे की बरामदगी हो रही है. ताजा घटना मालदा जिले की है. यहां पूर्व विधायक की कार से हथियार बरामद हुआ है. हथियार बरामदगी के बाद पुलिस प्रशासन में हलचल मच गया. पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन

डैशबोर्ड से एक 7 एमएम पिस्टल बरामद

मालदा के राष्ट्रीय राजमार्ग-12 पर चेचू मोड़ के पास नियमित नाका चेकिंग के दौरान वाहनों की तलाशी ली जा रही थी. इसी दौरान माणिकचक के पूर्व विधायक और मालदा जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष मोत्ताकिन आलम की कार को रोका गया. तलाशी के समय पूर्व विधायक कार में मौजूद नहीं थे. जांच के दौरान वाहन के डैशबोर्ड से एक 7 एमएम पिस्टल बरामद की गयी. कार में सवार लोग हथियार से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके और न ही इसके बारे में संतोषजनक जानकारी दे पाये.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

चालक समेत छह लोग गिरफ्तार

पुलिस ने चालक समेत कार में सवार सभी छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार सभी लोग मालदा के इंग्लिश बाजार इलाके के निवासी हैं और पूर्व विधायक के करीबी रिश्तेदार हैं. सभी आरोपियों को मालदा जिला अदालत में पेश किया गया. पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है, ताकि हथियार बरामदगी के पीछे की सच्चाई सामने आ सके. बंगाल विधानसभा चुनाव में हिंसा को रोकने के लिए चुनाव आयोग इस बार अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है.

Also Read: हुमायूं कबीर ने असदुद्दीन ओवैसी से मिलाया हाथ, बंगाल चुनाव में AIMIM से हुआ गठबंधन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola