सीएम के इशारे पर किया जा रहा परेशान : अर्जुन सिंह

Updated:
विज्ञापन

भाटपाड़ा नगरपालिका में भ्रष्टाचार के एक मामले में सीआइडी द्वारा तलब किये जाने पर गुरुवार को बैरकपुर के पूर्व सांसद व भाजपा नेता अर्जुन सिंह भवानी भवन सीआइडी दफ्तर पहुंचे.

विज्ञापन

बोले- सरकार बदलने पर परेशान करने वालों को नहीं मिलेगी राहत

सीआइडी मुख्यालय भवानी भवन पहुंचे बैरकपुर के पूर्व सांसद अर्जुन सिंह से हुई पूछताछ

बैरकपुर. भाटपाड़ा नगरपालिका में भ्रष्टाचार के एक मामले में सीआइडी द्वारा तलब किये जाने पर गुरुवार को बैरकपुर के पूर्व सांसद व भाजपा नेता अर्जुन सिंह भवानी भवन सीआइडी दफ्तर पहुंचे. वहां उनसे पूछताछ हुई. भवानी भवन से निकलते समय श्री सिंह ने कहा कि यह सब ममता बनर्जी के इशारे पर परेशान किया जा रहा है. भवानी भवन रवाना होने से पूर्व उन्होंने आवास से निकलते समय कहा कि झूठे मामलों के बहाने जो सरकारी अधिकारी उन्हें परेशान कर रहे हैं, सरकार बदलने पर ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जायेगा. राजनेता कभी रिटायर नहीं होते हैं, लेकिन सरकारी अधिकारियों का होता है. भाजपा ऐसे अधिकारियों को सिस्टम में नहीं रखेगी. श्री सिंह ने बार-बार तलब किये जाने और परेशान किये जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाने की भी बात कही. श्री सिंह ने कहा कि यह सब राजनीतिक साजिश का हिस्सा है. गुरुवार को भी श्री सिंह ने रशियन केमिकल के इस्तेमाल और उनके हत्या की साजिश रचने की बात दोहरायी. श्री सिंह ने कहा कि वह अपने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क हैं और डॉक्टरों की सलाह के अनुसार खास एहतियात बरतते हुए भवानी भवन जा रहे हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola