जब्त किये गये गार्डेनरीच ले जा रहे प्रतिबंधित पटाखे, एक आरोपी अरेस्ट

पोर्ट इलाके के गार्डेनरीच में प्रतिबंधित पटाखों के साथ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपी का नाम शेख शमीरूल (29) है.
संवाददाता, कोलकाता पोर्ट इलाके के गार्डेनरीच में प्रतिबंधित पटाखों के साथ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपी का नाम शेख शमीरूल (29) है. उसकी गाड़ी से पुलिस ने विभिन्न प्रकार के प्रतिबंधित पटाखे जब्त किये. पुलिस सूत्र बताते हैं कि उन्हें खबर मिली थी कि महेशतला इलाके से एक गाड़ी में प्रतिबंधित पटाखों की सप्लाई की जा रही है. इस जानकारी के बाद पोर्ट इलाके में विभिन्न वाहनों की गतिविधि पर नजर रखी जा रही थी. अचानक वाटगंज थाना अंतर्गत गार्डेनरीच रोड से होते हुए करबाला पार्क से एक गाड़ी की गतिविधि संदिग्ध नजर आयी. तुरंत कवितीर्थ सरणी के पास उस वाहन को रोक कर तलाशी लेने पर उसमें विभिन्न प्रकार के प्रतिबंधित पटाखे पाये गये. उस वाहन के चालक से पूछताछ करने पर वह कुछ भी सटीक नहीं बता सका. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर सभी पटाखे जब्त कर लिये गये. आरोपी से पूछताछ की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




