तृणमूल नेता और उनके भाई पर हमला

Updated:
विज्ञापन

इस घटना के विरोध में सोमवार को नंदीग्राम में जगह-जगह प्रदर्शन किया गया.

विज्ञापन

हल्दिया. नंदीग्राम थाना अंतर्गत कालीचरणपुर इलाके में हमलावरों ने तृणमूल नेता व बूथ अध्यक्ष गुरुपद मंडल और उनके छोटे भाई विष्णुपद मंडल पर भुजाली से हमला कर दिया. इस हमले में छोटे भाई की मौत मौके पर ही हो गयी, जबकि गुरुपद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना के विरोध में सोमवार को नंदीग्राम में जगह-जगह प्रदर्शन किया गया. जानकारी के अनुसार, रविवार को सहकारी बैंक का चुनाव संपन्न होने के बाद दोनों भाई घर जा रहे थे कि उसी समय हमलावरों ने हमला कर दिया. इस चुनाव में तृणमूल ने जीत हासिल की थी. नंदीग्राम एक नंबर ब्लॉक के अध्यक्ष बप्पादित्य गर्ग ने आरोप लगाया कि इस हमले के पीछे भाजपा का हाथ है. वहीं, नंदीग्राम के भाजपा नेता मेघनाद पाल ने कहा कि मुझे इस घटना के बारे में जानकारी नहीं है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola