कवि सुभाष मेट्रो स्टेशन से रैक रिवर्स करने को मिली मंजूरी

Updated:
विज्ञापन
कवि सुभाष मेट्रो स्टेशन से रैक रिवर्स करने को मिली मंजूरी

स्टेशन के साथ-साथ रेलवे लाइनों को भी नये सिरे से तैयार किया गया है.

विज्ञापन

कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी ने दी हरी झंडी

कोलकाता. पिछले वर्ष जुलाई में पिलरों में दरारें पाये जाने के बाद बंद किये गये कवि सुभाष मेट्रो स्टेशन से मेट्रो रैक को रिवर्स करने की अनुमति मिल गयी है. हाल ही में निरीक्षण के बाद कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) ने इस संबंध में मंजूरी प्रदान की है. इससे मेट्रो के नियमित यात्रियों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद जतायी जा रही है. उल्लेखनीय है कि स्टेशन की संरचनात्मक खामियों के कारण 28 जुलाई 2024 से कवि सुभाष मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया था. इसके बाद स्टेशन भवन को तोड़कर दोबारा निर्माण का कार्य शुरू किया गया. स्टेशन के साथ-साथ रेलवे लाइनों को भी नये सिरे से तैयार किया गया है. हालांकि स्टेशन का निर्माण कार्य अभी पूरी तरह पूरा नहीं हुआ है, लेकिन रिवर्सिंग सेक्शन के लिए सीआरएस की अनुमति मिल चुकी है. मेट्रो अधिकारियों के अनुसार, अब तक जिस लाइन से मेट्रो कवि सुभाष स्टेशन तक जाती थी, उसी लाइन से रैक को वापस अप लाइन पर लाना पड़ता था, जिससे परिचालन में अतिरिक्त समय लगता था और यात्रियों को रोजाना असुविधा का सामना करना पड़ रहा था. नयी तैयार लाइन को मंजूरी मिलने के बाद यह समस्या समाप्त हो जायेगी. बताया गया है कि पहले शहीद खुदीराम मेट्रो स्टेशन पर रैक खाली कर कवि सुभाष स्टेशन ले जाया जाता था और उसी लाइन से वापस शहीद खुदीराम की ओर लौटाया जाता था. ऐसा इसलिए करना पड़ रहा था, क्योंकि कवि सुभाष स्टेशन के रिवर्सिंग सेक्शन में बड़ी तकनीकी खराबी थी. अब उस खराबी को दूर कर दिया गया है.

मेट्रो रेलवे के सूत्रों के मुताबिक, यदि निर्माण कार्य तय समय पर पूरा होता है, तो इस वर्ष जुलाई-अगस्त से कवि सुभाष मेट्रो स्टेशन से नियमित मेट्रो सेवाएं फिर से शुरू होने की संभावना है.

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola