जेबीपुर में सांप के डसने से पशु प्रेमी की हुई मौत

Updated:
विज्ञापन

जेबीपुर थाना अंतर्गत खासमारा बाजार इलाके में सांप के डसने से एक पशु प्रेमी की मौत हो गयी. मृतक का नाम इंद्रजीत अदक (41) है

विज्ञापन

हावड़ा. जेबीपुर थाना अंतर्गत खासमारा बाजार इलाके में सांप के डसने से एक पशु प्रेमी की मौत हो गयी. मृतक का नाम इंद्रजीत अदक (41) है. वह सांप पकड़ने गया था, इसी दौरान सांप ने उसे डस लिया. उसे गाबेड़िया अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने इंजेक्शन देकर उसे उलबेड़िया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. लेकिन अस्पताल पहुंचने के पहले ही उसकी मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि इंद्रजीत लगभग दो दशकों से वन्य जीव संरक्षण और सांप को बचाये रखने के काम से जुड़े हुए थे. पुलिस ने बताया कि सांप डसने के दो घंटे बाद वह अस्पताल पहुंचे थे. तब तक उसकी तबीयत बिगड़ चुकी थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola