गांव में क्वारेंटाइन सेंटर बनाने से नाराज लोगों ने पुलिस पर किया हमला, कई पुलिसकर्मी घायल

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 100
पश्चिम बंगाल के आसनसोल में गांव के अंदर क्वारेंटाइन सेंटर बनाने से नाराज लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया. आसनसोल के जमुरिया थाना अंतर्गत चुरुलिया गांव में हुई इस घटना में थाना प्रभारी सहित दर्जनों पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं. इसमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं.
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के आसनसोल में गांव के अंदर क्वारेंटाइन सेंटर बनाने से नाराज लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया. आसनसोल के जमुरिया थाना अंतर्गत चुरुलिया गांव में हुई इस घटना में थाना प्रभारी सहित दर्जनों पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं. इसमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं.
बताया गया है कि चुरुलिया में एक क्वारेंटाइन सेंटर खोला गया था. चार दिन पहले इसकी शुरुआत हुई थी. उसके बाद से ही स्थानीय लोग एकत्रित होकर इस सेंटर को बंद करने और गांव से दूर कहीं और क्वारेंटाइन सेंटर बनाने की अपील कर रहे थे. मंगलवार को पुलिस की टीम जब क्वारेंटाइन सेंटर जा रही थी तो गांव वालों ने रास्ते में ही रोक दिया. दोनों पक्षों में विवाद गहराता गया और देखते ही देखते मामला हाथापाई पर पहुंच गया.
आरोप है कि पुलिस को निशाना बनाकर गोली चलायी गयी, बम फेंके गये. ईंट और रॉड से भी हमले किये गये. लोहे के रॉड से हमले के कारण जामुरिया थाने के प्रभारी सुब्रत घोष का पैर टूट गया है. उन्हें रानीगंज अस्पताल में भर्ती किया गया है. ईंट से चोट लगने की वजह से कई महिला पुलिसकर्मी जख्मी हुई हैं. करीब 20 से अधिक पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं. हालात इतने बिगड़ गये थे कि संभालने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े. बाद में बड़ी संख्या में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हालात को संभाला है. मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमलेश नंदन सिन्हा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










