बनबहाल में भाजपा का झंडा हटाने का आरोप
Author Akhilesh kumar singh
Updated:
विज्ञापन

पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र के छोरा अंचल के बनबहाल ग्राम में भाजपाइयों ने तृणमूल कांग्रेस कर्मियों पर भगवा पार्टी का झंडा हटा कर फेंकने और बागान उजाड़ने का आरोप लगाया.
विज्ञापन
भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने लगाया आरोप, तृणमूल अंचल अध्यक्ष रामचरित्र ने किया खंडन
प्रतिनिधि, पांडवेश्वरपांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र के छोरा अंचल के बनबहाल ग्राम में भाजपाइयों ने तृणमूल कांग्रेस कर्मियों पर भगवा पार्टी का झंडा हटा कर फेंकने और बागान उजाड़ने का आरोप लगाया. मामले में भाजपाइयों ने बनबहाल फांड़ी में जाकर शिकायत की. पूर्व विधायक व भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से पश्चिम बंगाल में मां-बहनों को प्रति माह 3000 रुपये देने की घोषणा की जानकारी के उपलक्ष्य में एक दिन पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने बनबहाल ग्राम में महिलाओं के साथ रैली निकाली थी.इसी दौरान विभिन्न स्थानों पर पार्टी के झंडे लगाये गये थे. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ तृणमूल कर्मियों ने झंडे उतारकर फेंक दिए और जिनके बागान में झंडे लगाए गए थे, वहां नुकसान भी पहुंचाया गया. उनका कहना था कि यह सब स्थानीय विधायक के इशारे पर किया जा रहा है ताकि क्षेत्र में भाजपा की गतिविधियों को रोका जा सके. जितेंद्र तिवारी ने कहा कि भाजपा इसका जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देगी. “वे जितने झंडे हटाएंगे, हम उतने ही झंडे लगाएंगे,” उन्होंने कहा.
बागान के मालिक दिनेश सिंह ने बताया कि उनके बाग के चारों ओर भाजपा के झंडे लगाए गए थे. सुबह देखने पर झंडे और बाड़ दोनों नहीं थे. उन्होंने कहा कि किसने हटाया, इसकी जानकारी नहीं है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










