तृणमूल के आतंक को राज्य की जनता अब बर्दाश्त नहीं करेगी : नेता प्रतिपक्ष

Updated:
विज्ञापन
तृणमूल के आतंक को राज्य की जनता अब बर्दाश्त नहीं करेगी : नेता प्रतिपक्ष

भाजपा के वरिष्ठ नेता व राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने साखेरबाजार के लोगों से तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आतंक और धमकियों के खिलाफ आवाज उठाने और आगामी विधानसभा चुनावों में निर्णायक मतदान करने की अपील की.

विज्ञापन

कोलकाता.

भाजपा के वरिष्ठ नेता व राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने साखेरबाजार के लोगों से तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आतंक और धमकियों के खिलाफ आवाज उठाने और आगामी विधानसभा चुनावों में निर्णायक मतदान करने की अपील की. शुभेंदु ने इलाके में भाजपा की रैली का नेतृत्व किया, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने ””जय श्रीराम”” और ””ममता बनर्जी को हराओ”” के नारे लगाये और शाम को डायमंड हार्बर रोड को अवरुद्ध कर दिया.

शुभेंदु अधिकारी ने छोटे व्यापारियों, ऑटो रिक्शा चालकों और इलाके के लोगों से कहा कि तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आतंक और धमकियों के खिलाफ बोलने का साहस जुटायें. मुख्यमंत्री को नबान्न से उनके घर भेजें. श्री अधिकारी ने कहा : अगर आप अभी अपनी आवाज नहीं उठाते हैं, तो मौका चूक जायेंगे. देखिये हमने कुछ ही घंटों के नोटिस पर लोगों को कैसे एकजुट किया. भाजपा आपके साथ है.

सुकांत ने भारत माता पंडाल में आगजनी करने का आरोप लगाया

वहीं, केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके में स्थित खड़दह विधानसभा क्षेत्र में ””भारत माता”” की मूर्ति वाले एक पूजा पंडाल को आग लगाने का प्रयास किया. केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने इलाके का दौरा किया और पंडाल के क्षतिग्रस्त हिस्से के मरम्मत कार्य का नेतृत्व किया और एक मूर्ति की पूजा-अर्चना की.

भाजपा का दावा है कि यह मूर्ति ””भारत माता”” की है. श्री मजूमदार ने घटनास्थल पर पत्रकारों से कहा कि इलाके के तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने पंडाल में आग लगा दी और भाग गये, लेकिन स्थानीय लोगों और हमारे समर्थकों की समयबद्ध कार्रवाई ने और अधिक नुकसान होने से बचा लिया. पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि संभवतः शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी.

विज्ञापन
Bijay Kumar

लेखक के बारे में

By Bijay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola