50 हजार रुपये में एक साल की बच्ची को बेचने का आरोप

Published by : GANESH MAHTO Updated At : 28 Jan 2026 1:27 AM

विज्ञापन

यह घटना सासन थाना अंतर्गत बहिरा इलाके की बतायी जा रही है.

विज्ञापन

माता-पिता समेत तीन लोग गिरफ्तार किये गये

बासारात. उत्तर 24 परगना जिले के सासन थाना क्षेत्र में एक दंपती द्वारा अपनी एक साल की बच्ची को 50 हजार रुपये में बेचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने बच्ची के माता-पिता और सौदे में मध्यस्थता करने वाली एक महिला एजेंट समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मां टोटन सरकार, पिता रॉबिन पासवान और महिला एजेंट सोनाली साहा के रूप में हुई है. यह घटना सासन थाना अंतर्गत बहिरा इलाके की बतायी जा रही है. आरोप है कि बच्ची को आंध्र प्रदेश के गुट्टूर जिले के एक व्यक्ति को सौंप दिया गया है, जो उसे अपने साथ लेकर चला गया. जांच में सामने आया है कि दत्तापुकुर थाना क्षेत्र के बामनगाछी की निवासी सोनाली साहा ने हाल ही में रॉबिन और टोटन से संपर्क किया था. उसने दंपती को बच्ची को बेचने के लिए राजी किया. माता-पिता की सहमति मिलने के बाद सोनाली के जरिए आंध्र प्रदेश के गुट्टूर जिले से एक व्यक्ति को बुलाया गया. आरोप है कि दंपती ने 50 हजार रुपये लेकर अपनी कन्या संतान को उस व्यक्ति को सौंप दिया.

मामले की जानकारी मिलने के बाद सासन थाने की पुलिस ने जांच शुरू की और दंपती के साथ-साथ महिला एजेंट सोनाली साहा को हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान तीनों ने बच्ची को 50 हजार रुपये में बेचने की बात कबूल कर ली, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की जांच जारी है. बच्ची को मुक्त कराने और उसे वापस लाने के लिए पुलिस की एक टीम जल्द ही आंध्र प्रदेश के गुट्टूर जिले रवाना होगी.

विज्ञापन
GANESH MAHTO

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola