एआइ बना नकल का नया हथियार

Updated:
विज्ञापन
एआइ बना नकल का नया हथियार

मोबाइल और एआइ टूल्स के इस्तेमाल ने बढ़ायी है मध्य शिक्षा परिषद की चिंता

विज्ञापन

माध्यमिक परीक्षा में तकनीक के सहारे धोखाधड़ी की शिकायतें हुगली. कभी जेब में चिरकुट हुआ करता था, अब हाथ में स्मार्टफोन. तकनीक जहां पढ़ाई को आसान बना रही है, वहीं कुछ परीक्षार्थियों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) नकल का नया हथियार बनता जा रहा है. माध्यमिक परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन और एआइ टूल्स के इस्तेमाल की घटनाओं ने पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा परिषद की चिंता बढ़ा दी है. राज्य के अन्य जिलों की तरह हुगली जिले के कई परीक्षा केंद्रों से भी मोबाइल फोन पकड़े जाने की घटनाएं सामने आयी हैं. अब तक तीन मामलों की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है. जानकारी के अनुसार, चुंचुड़ा के एक नामी स्कूल में एक परीक्षार्थी मोबाइल फोन लेकर परीक्षा देने पहुंचा. जांच के दौरान पकड़े जाने पर उसकी परीक्षा रद्द कर दी गयी. परीक्षा के पहले दिन भी एक छात्र मोबाइल के साथ केंद्र में प्रवेश कर गया था, हालांकि उस समय परीक्षा शुरू नहीं हुई थी, इसलिए उसकी परीक्षा रद्द नहीं की गयी. लेकिन उसका मोबाइल जब्त कर लिया गया. विगत शनिवार को एक परीक्षार्थी मोबाइल की मदद से सवालों के जवाब निकालकर लिखते समय रंगे हाथ पकड़ा गया. सोमवार को भौतिक विज्ञान की परीक्षा के दिन हुगली के एक गर्ल्स स्कूल में एक छात्रा मोबाइल फोन के साथ पकड़ी गयी. अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर परीक्षार्थी मोबाइल फोन लेकर परीक्षा केंद्र तक कैसे पहुंच रहे हैं. दरअसल, एंड्रॉयड स्मार्टफोन में मौजूद एआइ टूल्स की मदद से लगभग हर सवाल का जवाब कुछ ही सेकेंड में मिल जाता है. परिषद का साफ निर्देश है कि परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, मोबाइल फोन या स्मार्ट वॉच ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित है. नियम के तहत पकड़े जाने पर परीक्षा रद्द करने का प्रावधान है. इसके बावजूद छात्र जोखिम उठा रहे हैं. कड़ी पुलिस निगरानी, परीक्षक और सीसीटीवी कैमरों की मौजूदगी के बावजूद मोबाइल का परीक्षा केंद्र तक पहुंच जाना प्रशासन के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है. इस संबंध में हुगली जिला मध्य शिक्षा परिषद के ज्वाइंट कन्वेनर शुभेंदु गोराई ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. इसके बावजूद कुछ छिटपुट घटनाएं सामने आ रही हैं. सूचना मिलते ही संबंधित परीक्षार्थियों की परीक्षा रद्द की गयी है और आने वाले दिनों में निगरानी और सख्त की जायेगी.

विज्ञापन
Ganesh Mahto

लेखक के बारे में

By Ganesh Mahto

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola