दो दिनों में 22904 बाइक चालकों पर हुई कार्रवाई
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Dec 2024 1:45 AM
फेस्टिव सीजन में शहर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करनेवाले बाइकर्स के खिलाफ कोलकाता पुलिस की तरफ से लगातार कार्रवाई की जा रही है.
यातायात नियमों के उल्लंघन में कोलकाता पुलिस का कड़ा रुख
कुछ से ऑन द स्पॉट वसूला गया जुर्माना तो कुछ को भेजा गया ई-चालान
संवाददाता, कोलकाता फेस्टिव सीजन में शहर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करनेवाले बाइकर्स के खिलाफ कोलकाता पुलिस की तरफ से लगातार कार्रवाई की जा रही है. विगत दो दिनों में 22 हजार 904 बाइक चालकों के खिलाफ कार्रवाई हुई है. लालबाजार सूत्रों के मुताबिक, 25 दिसंबर को देर रात तक शहर में ट्रैफिक कानून तोड़ने के मामले में 11452 बाइक चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गयी. इनमें से कुछ से ऑन द स्पॉट जुर्माना वसूला गया. कुछ के मोबाइल में ट्रैफिक कानून का उल्लंघन करने का ई-चालान भेजा गया.लालबाजार के ट्रैफिक विभाग के सूत्रों के मुताबिक, 25 दिसंबर को देर रात तक विभिन्न इलाकों में ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने के मामले में 1945 एवं बिना हेलमेट के केस में 1449 बाइक चालकों पर कार्रवाई की गयी. तेज गति से बाइक चलाने में 793 एवं लापरवाही से बाइक चलाने के मामले में 181 चालकों पर गाज गिरी. साथ ही बाइक पर तीन सवारी बैठाने के मामले में 343 चालकों से जुर्माना वसूला गया है. शराब के नशे में गाड़ी चलाने के मामले में 100 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गयी. वहीं, हेडफोन लगा बाइक चला रहे 25 चालकों से भारी जुर्माना वसूला गया है. नो एंट्री में बाइक ले जाने के मामले में 68 चालकों पर कार्रवाई की गयी. अन्य ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने के 6546 मामलों में भी कार्रवाई की गयी है. पुलिस की तरफ से कहा गया है कि ट्रैफिक नियम उल्लंघन के गंभीर मामलों में आरोपी पाये गये चालकों के बारे में अदालत को भी जानकारी दी गयी है. दोषी पाये जाने वाले बाइक चालकों को जेल भी हो सकती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










